फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला न्यू शिवनगर में डकैती

Fri, 23 Oct 2015 07:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला न्यू शिवनगर में गुरुवार रात सशस्त्र बदमाशों ने एक और रिटायर्ड रेल कर्मी के घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर लाखों के आभूषण और नकदी लूट ली। विरोध करने पर रिटायर्ड कर्मी के दामाद को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

नई आबादी के मोहल्ला न्यू शिवनगर निवासी रिटायर्ड रेल कर्मी रोशनलालअपने दो नातियों और दामाद के साथ गुरुवार रात घर पर सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक युवक ने किसी का पता पूछते हुए दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही तमंचा दिखाते हुए चार-पांच बदमाश घर में घुस आए तथा गोली मारने की धमकी देते हुए सभी को बंधक बना लिया। दामाद राजेंद्र कुमार पुत्र बीएल शर्मा ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी, दो सोने की चैन, दो अंगूठी, एक कॉलर, एक जोड़ी टॉप्स एवं अन्य सामान लूट लिया और आसानी से भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बंधन मुक्त कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।


पहली डकैती की तरह ही नई उम्र के थे बदमाश
टूंडला (ब्यूरो)। रिटायर्ड रेलकर्मी रोशन लाल के घर में लूटपाट में भी ठीक दीपक कुमार के घर पड़ी डकैती की तरह ही बदमाश थे। रोशनलाल की मानें तो बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी। सभी बदमाश जींस-टीशर्ट और हाथों में दस्ताने पहने थे। उनकी पीठ पर छोटे बैग लटके थे।  
विज्ञापन



एक सप्ताह में दूसरी घटना से मोहल्लेवासियों में दहशत
टूंडला (ब्यूरो)। एक सप्ताह में दो बार डकैती की वारदात से न्यू शिवनगर क्षेत्र  की जनता में दहशत है। शाम होते ही लोग घरों में  कैद होने लगे हैं। सभी मोहल्लेवासियों ने पुलिस प्रशासन से मोहल्ले में गश्त शुरू कराने की मांग की है।



पुलिस ने डकैतीकांड के किए खुलासे की खुली पोल
टूंडला (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने दो दिन पूर्व ही आगरा में स्वर्णकार के नौकर के साथ टूंडला के न्यू शिव नगर में 15 अक्तूबर को पड़ी डकैती कांड का खुलासा करते हुए दो बदमाशों की गिरफ्तारी और कुछ जेवर की बरामदगी दर्शाते हुए अपनी पीठ थपथपाई थी। अब दूसरी घटना ने पुलिस की पोल खोल दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें