फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उरावर से दिल्ली के बीच चलेगी रोडवेज डिपो की बस

Sun, 09 Nov 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। उरावर से दिल्ली के बीच जल्द ही रोडवेज बस का संचालन शुरू होगा। इसके लिए रोडवेज डिपो शिकोहाबाद के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके संचालन से क्षेत्र की जनता को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


अभी तक सिरसागंज क्षेत्र के उरावर से दिल्ली के बीच रोडवेज बस की सुविधा नहीं थी। इससे इस क्षेत्र की जनता को दिल्ली, अलीगढ़ जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्हें डग्गेमार वाहनों की मदद से शिकोहाबाद आकर ही बसों का सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ता था। अब रोडवेज डिपो शिकोहाबाद के अधिकारियों ने इस रूट पर बस के संचालन का निर्णय लिया है। जिसकी शुरूआत होने से क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बस का टाइम टेबल तैयार किया जा रहा है। जिसके तैयार होने के बाद बस का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन






इस रूट पर बस के संचालन की तैयारी है। जल्द ही इस रूट पर बस का संचालन शुरू होगा। जिससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा।



प्रेमपाल, एआरएम, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें