फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक अस्थान में चमचमाएगी सड़कें, 24 घंटे मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक अस्थान में चमचमाएगी सड़कें, 24 घंटे मिलेगी बिजली
विज्ञापन

- शासन ने 3.21 करोड़ की धनराशि की जारी, लोक निर्माण विभाग को मिली कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मिनी औद्योगिक आस्थान (टूंडला और उसायनी) में नाली, सड़क और बिजली से जुडीं समस्या से निजात मिलेगी। उद्योग विभाग द्वारा उक्त मिनी आस्थान में औद्योगिक गतिविधियों के संचालन के लिए भूखंड आवंटन की प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है। आस्थान में निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को करीब 2.21 करोड़ की धनराशि जारी की गई है।
नाली,सड़क, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था के अभाव में मिनी औद्योगिक आस्थान उसायनी एवं टूंडला में इकाई स्थापना से जुडीं गतिविधियां गति नहीं पकड़ पा रही थीं। लेकिन उसायनी स्थित-94 एवं टूंडला में औद्योगिक श्रेणी के 60 भूखंडों पर जल्द ही औद्योगिक गतिविधियां संचालन का रास्ता साफ हो गया है। उक्त दोनों जगहों पर इकाई स्थापना में उद्योगपतियों व उद्यमियों के समक्ष मूलभूत सुविधाएं आवागमन के लिए सडक,इकाईयों से निकलने वाले गंदे पानी के लिए नाली-नालों एवं प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त नहीं थी। उद्योग विभाग द्वारा वर्ष 2020 में शासन को दो करोड,43 लाख का प्रस्ताव भेजा था। जिस पर शासन ने 2.21 करोड की लागत वाले विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की। लोक निर्माण विभाग को इस कार्य को पूरा कराने की जिम्मेदारी दी। उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय के अनुसार उक्त धनराशि अवमुक्त होने की स्थिति में लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
उद्योग विभाग के कार्यालय का भी आधुनिकरण
मिनी औद्योगिक आस्थान टूंडला एवं उसायनी में नाली, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था चाक चौबंध किए जाने के साथ ही स्टेशन रोड स्थित उपायुक्त उद्योग कार्यालय का भी कायाकल्प किया जाएगा। उक्त केंद्र के कायाकल्प के लिए 80 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक मीटिंग हॉल का निर्माण कराया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्र, पुराने भवन का सौदर्यीकरण कराया जाएगा। निर्माण कार्य का जिम्मा राजकीय निर्माण निगम को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें