फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 100 से अधिक जगहों पर खोदी सड़कें, लीकेज सुधार कर पेचवर्क करना भूले ठेकेदार

Mon, 09 Mar 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कोटला रोड पर पाइप लाइन मरम्मत के बाद ऊबड़-खाबड़ स्थित में सड़क। संवाद - फोटो : कोटला रोड पर पाइप लाइन मरम्मत के बाद ऊबड़-खाबड़ स्थित में सड़क। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर की प्यास बुझाने के लिए बिछाई गईं पेयजल लाइनों की मरम्मत अब आमजन के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। जलकल विभाग के ठेकेदारों ने लीकेज सुधारने के नाम पर शहर में 100 से अधिक स्थानों पर सड़कें और गलियां तो खोद दीं, लेकिन काम पूरा होने के बाद पेचवर्क कराना भूल गए। खुले पड़े ये गड्ढे गंदगी को दावत दे रहे हैं। रात के समय राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


आलम यह है कि बौद्याश्रम रोड, तिलक नगर, कोटला रोड, किशन नगर, दुर्गेश नगर, सरस्वती नगर, शीतल खां रोड और जैन नगर जैसे इलाकों में खोदाई के बाद गंदगी और कचरे के ढेर लग गए हैं। इससे स्थानीय निवासियों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही का खामियाजा विभाग को आर्थिक रूप से भी भुगतना पड़ रहा है। पेचवर्क न होने के कारण गड्ढों से गुजरने वाले भारी वाहनों के दबाव से पेयजल लाइनें दोबारा लीकेज हो जाती हैं। इससे न केवल सड़कों पर पानी बहता है, बल्कि पाइपों में सीवर का गंदा पानी रिसने से लोगों के घरों तक दूषित जलापूर्ति पहुंच रही है।
विज्ञापन






लीकेज मरम्मत के बाद पेचवर्क कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है जहां मरम्मत के बाद गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन

- सतीश कुमार, एक्सईएन जलकल विभाग (नगर निगम)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें