टूंडला में धंसी सड़क में फंसी ट्रैैक्टर टॉली
टूंडला। शहर की नईबस्ती तेलमिल रोड पर जा रही ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क में गहरा गड्डा होने से धंस गई है। इससे तेलमिल रोड का रास्ता बाधित हो गया। एक साल पहले बनी सड़क के धंसने से क्षेत्रीय लोगों ने रोष है।
नईबस्ती के तेल मिल रोड पर शुक्रवार दोपहर ईंटों से भी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी। ट्रॉली तेलमिल रोड होते हुए नईबस्ती तिराहे पहुंच पाती उससे पूर्व ही ट्रॉली सड़क सहित धंस गई। इससे ईंटे नाले में बिखर गई तथा सड़क बाधित हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि करीब एक बर्ष पूर्व ही यह सड़क बनी है। एक साल में ही सड़क का यह हाल हो गया है।
क्षेत्रीय लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्न उठाते हुए पालिका प्रशासन से कार्य कराए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में अभिलास उपाध्याय, सौरभ कुमार, अविनाश कुमार, राजू आदि हैं।