फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी जा रहे होमगार्ड की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी जा रहे होमगार्ड की हादसे में मौत
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आए, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना(फिरोजाबाद)। बाइक से ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना एका क्षेत्र के गांव नगला धीर नगरिया निवासी मनीराम (52) होमगार्ड थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी थाना जसराना क्षेत्र की चौकी पाढ़म पर थी। रात्रि ड्यूटी करने के लिए बुधवार की सायं 8.30 बजे बाइक से पाढ़म आ रहे थे। एटा शिकोहाबाद मार्ग के मेला बाले बाग के पास बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। घायलावस्था में पुलिस ने होमगार्ड को जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मनीराम का मझला पुत्र पिंटू कुमार गुजरात में नौकरी करता है। उसके आने के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं गांव में रहने वाली उनकी पत्नी सूरजमुखी, बेटे सिंटू एवं रिंकू को रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत हुई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें