फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से वापस लौटने के दौरान बाइक टकराई,बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के सिक्सलेन बाईपास पर बैंदी के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बालिका की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर किया है। बाइक सवार टूंडला क्षेत्र के राजा का ताल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

थाना खैरगढ़ के नगला हिम्मत निवासी संजीव कुशवाह पुत्र पप्पू कुशवाह अपनी दस वर्षीय बेटी काजल कुशवाह, पूजा कुशवाह (12) एवं बेटा सूरज कुशवाह के साथ थाना टूंडला के राजा का ताल में हुए शादी समारोह से घर लौट रहे थे।
बाइक को गांव क ानिवासी कृष्णा (22) पुत्र पप्पू सविता चला रहा था। बाइक जैसे ही सिक्सलेन बाईपास स्थित बैंदी के पास पहुंची थी कि इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। इस हादसे में दस वर्षीय बालिका काजल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूजा, सूरज, संजीव एवं कृष्णा हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन

तड़के हुए हादसे की जानकारी मिलते ही थाना नारखी एवं टूंडला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन घटना स्थल थाना उत्तर में होने के कारण थाना उत्तर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बालिका की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी उत्तर नीरज मिश्रा ने बताया कि बाइक पर तीन बच्चों के साथ पांच लोग सवार थे। एक बालिका काजल की मौत हो गई है। जबकि कृष्णा की हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें