फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक पार कर रहे किसान की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। थाना सिरसागंज के ग्राम धातरी में खेत की ओर जा रहे किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम धातरी निवासी रामगोपाल सिंह (50) पुत्र ज्ञान सिंह गुरुवार देर शाम घर से खेत की ओर जाने के लिए निकला था। हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने रामगोपाल को रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ सिरसागंज सुनील कुमार तोमर ने बताया किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने के कारण उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें