फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपत्ति ट्रक की चपेट में आया, गंभीर

विज्ञापन
शिकोहाबाद हादसे में घायल दंप​ती का इमरजेंसी में उपचार करते कर्मचारी। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मैनपुरी चौराहे के समीप ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल हो गया, जबकि उनका आठ माह का बेटा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इटावा के गांव जोधपुरा निवासी जितेंद्र (35) पुत्र सोवरन सिंह अपनी पत्नी सरोज (30) व बेटा ध्रुव (8 माह) के साथ बाइक से अपनी ससुराल फिरोजाबाद के रामनगर से अपने घर जोधपुरा जा रहा था। जब उसकी बाइक मैनपुरी चौराहे के समीप पहुंची, तभी एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक आगे जा रही ट्रक की चपेट में आ गई।
हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन उनका आठ माह का बेटा बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। स्थानीय दुकानदारों ने बचाकर पुलिस के सुपुर्द किया। उधर मौके पर पहुंची पुलिस घायल दंपती को अस्पताल लाई।
विज्ञापन

इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद दोनों की हालत को देखते हुए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जितेंद्र ने बताया कि वह विधायक मुकेश वर्मा के प्रतिनिधि रूपेश कुमार का साढ़ूू है। इस संबंध में पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। दंपती के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें