फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राजकीय बालगृह बालक में लगेगा आरओ प्लांट, सुरक्षा और ज्ञानार्जन पर जोर

Fri, 31 Oct 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
राजकीय बालगृह बालक का निरीक्षण के दौरान बालकों से पूछताछ करते जिला जज डा.बब्बू सारंग,डीएम रमेश - फोटो : राजकीय बालगृह बालक का निरीक्षण के दौरान बालकों से पूछताछ करते जिला जज डा.बब्बू सारंग,डीएम रमेश रंजन व सीडीओ शत्रोहन वैश्य। स्रोत विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने शुक्रवार को डीएम रमेश रंजन और सीडीओ शत्रोहन वैश्य के साथ आवास विकास कॉलोनी सेक्टर दो स्थित राजकीय बालगृह (बालक), सुहागनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों से सीधे बात की और उन्हें दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन


जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि बालगृह में इस समय 49 बालक आवासित हैं। निरीक्षण के दौरान, जिला जज ने शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सख्त हिदायत दी। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से बच्चों के लिए आरओ प्लांट लगाए जाने के निर्देश दिए। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिया कि बालगृह की छत पर खाली जगह में तुरंत रेलिंग लगवाई जाए, ताकि किसी भी तरह के हादसे को रोका जा सके।

बच्चों के शैक्षणिक और बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए, जनपद न्यायाधीश ने ज्ञानार्जन के लिए बालगृह में टीवी की संख्या में बढ़ोतरी करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें