फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कल 27 केंद्रों पर होगी आरओ-एआरओ की परीक्षा

Fri, 25 Jul 2025 07:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- परीक्षा में शामिल होंगे 11,920 अभ्यर्थी, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट किए गए तैनात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले के 27 केंद्रों पर रविवार को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। 11,920 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सकुशल कराने के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 27 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने बताया कि परीक्षा के लिए 11,920 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा सुबह 9:30 से शुरू होगी, जो दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। सुबह 8:45 पर सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनेगा। साथ ही इस परीक्षा पर लखनऊ तक नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर होने वाली इस परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर व्यापक भौतिक सुविधाओं समेत अन्य इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और परीक्षा सीसीटीवी कैमरे के बीच रहेगी।
विज्ञापन





इन केंद्रों पर होगी परीक्षा-

डीएवी इंटर कॉलेज, दाऊदयाल इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, किड्स कॉर्नर स्कूल, एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज, एसआरके इंटर कॉलेज, स्वामी बच्चूबाबा सरस्वती विद्या मंदिर, माता प्रसाद कलावती स्कूल, एके डिग्री कॉलेज, नारायण कॉलेज, पाली इंटर कॉलेज, बीडीएम इंटर कॉलेज, ज्ञानदीप सीनियर सेकेंड्री स्कूल, पालीवाल डिग्री कॉलेज, एसआरके पीजी कॉलेज, सेंट जोंस स्कूल, ठाकुर वीर सिंह इंटर कॉलेज, नारायण इंटर कॉलेज, एमडी जैन इंटर कॉलेज, दाऊदयाल पीजी कॉलेज, एमजी पीजी कॉलेज, सीएल जैन डिग्री कॉलेज, ठाकुर वीरी सिंह महाविद्यालय, देहली पब्लिक स्कूल, आईवी इंटरनेशनल , सेंट डॉमिक्स एकेडमी, डीपीएस शिकोहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें