फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सिरसानदी की सफाई देखेंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
सिरसा नदी की सफाई में जुटे मनरेगा और प्रवासी श्रमिक - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसा नदी के पुनर्जीवन के लिए मनरेगा और प्रवासी मजदूरों द्वारा किए जा रहे जीर्णोद्धार और सफाई कार्य का जायजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन लेंगे। सैटेलाइट लिंक्ड के माध्यम से वह ऑनलाइन सफाई की स्थिति देखेंगे और काम में जुटे प्रवासी मजदूरों से संवाद भी करेंगे। इसके लिए शासन की ओवी वैन 26 जून को जिले में आएगी। सदर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि प्रभारी मंत्री मोती सिंह और अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह (पंचायती राज विभाग) द्वारा डीएम चंद्रविजय सिंह से संबंधित विषय में चर्चा की गई है। 26 जून को जनपद में सेटेलाइट लिंक्ड ओबी वैन आएगी।
विज्ञापन

इसके तहत रविवार को मदनपुर ब्लॉक के अंतर्गत चिरौली ग्राम सभा, खोरई अजनौरा और भदान ग्रामसभा का निरीक्षण किया गया। ग्राम सभा चिरौली में नदी एवं किनारे खेतों का एक लेवल हो गया है। ग्रामसभा चिरौली में लगभग 60 मीटर लंबाई के क्षेत्र में विवाद की स्थिति है। एसडीएम और अन्य अधिकारियों द्वारा मामले को हल कराया जा रहा है। ग्रामसभा खोरई अजनारा में पूरी नदी क्षेत्र में तीन से चार किलोमीटर तक बहुत बड़ी संख्या में जलकुंभी होने के कारण अवरोध हैं। इसके आगे खेड़ाखुर्द तथा कौरारी ग्राम सभा क्षेत्र में लगभग छह किलोमीटर लंबाई में सिरसा नदी की सफाई कराते हुए नदी इटावा की सीमा में प्रवेश कर जाएगी। नदी की खोदाई में लगातार बड़े शंख मिल हे हैं। निरीक्षण में ग्राम सभाओं के प्रधान वीर बहादुर, राजकुलदीप चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें