फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईवे पार कर रहे रिटायर्ड शिक्षक को वाहन ने मारी टक्कर, नाले में गिरकर मौत

Sun, 02 Nov 2025 07:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला-आगरा हाईवे ​​स्थित नाले से आलू किसान का शव निकालने के बाद कार्रवाई करतीं पुलिस पुलिस - फोटो : टूंडला-आगरा हाईवे ​​स्थित नाले से आलू किसान का शव निकालने के बाद कार्रवाई करतीं पुलिस पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टूंडला। आगरा हाईवे स्थित महादेव कट पर सड़क पार कर रहे रिटायर्ड शिक्षक को वाहन ने टक्कर मार दी। किसान की हाईवे के नाले में गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को नाले से निकालकर मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन

थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव सराय नूरमहल निवासी 77 वर्षीय गोवर्धन सिंह शिक्षा विभाग से रिटायर्ड शिक्षक थे। रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने खेती में रुचि दिखाई और देखते ही देखते आलू के बड़े किसान बन गए थे। शनिवार शाम उन्होंने श्रीजी कोल्ड स्टोरेज से बीज का आलू लदवाया था। उसके बाद वह नगला महादेव कट पर सड़क पार कर रहे थे, तभी किसी वाहन उन्हें टक्कर मार दी। गोवर्धन सिंह हाईवे किनारे नाले में जा गिरे और उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से निकलते हुए पोस्टमार्टम को भेजा। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हुई है। शव को मोर्चरी भेज भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें