फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामाप्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Fri, 07 Apr 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्यामाप्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बैठक का आयोजन किया गया। तो वहीं जसराना के पोतपुरी चौराहे पर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

महानगर उपाध्यक्ष महेश पूरन गुप्ता के निवास पर बैठक हुई। जिला पंचायत सदस्य राकेश शंखवार ने कहा कि केंद्र सरकार की उज्जवला योजना से गरीब तबके को फायदा पहुंचा है। मंडल महामंत्री विजय सिंह ने जनधन सहित योजनाओं की जानकारी दी। संचालन सुधाकर मिश्रा ने किया। अध्यक्षता केशवदेव शंखवार ने की। बैठक में देवेंद्र सिंह, सुधाकर मिश्रा, मनोज शंखवार, विनीत कुमार, सुनील दिवाकर, प्रतापसिंह, वीरेंद्र सिंह, जयप्रकाश आदि मौजूद थे।  

जसराना के पोतपुरी चौराहे पर भाजपा नेताओं ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भाजपा के जिला व्यवस्था प्रमुख नीलकमल यादव ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश विकास के नए आयाम स्थापित करने का कार्य कर रहा है। वहीं एक पखवाडे़ पहले यूपी में योगी के नेतृत्व में बनी सरकार ने एक पखवाडे़ में ही कई ऐतिहासिक काम किए हैं। अध्यक्षता रतनपाल सिंह चौहान और संचालन जिला महामंत्री राजीव गुप्ता ने किया। इस मौके पर नीलकमल यादव, सोनू तौमर, मुनेंद्र चौहान, जगदीश भाटिया, त्रिलोकीनाथ शर्मा, राजेद्र शर्मा, मुकीम, राजवीर सिंह, राजेंद्र दिवाकर, टीकम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


केंद्र-प्रदेश सरकार कर रही जनहित में कार्य: मोहनदेव
टूंडला। भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों ही जनहित में कार्य कर रही हैं। सुशील पौनिया और पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत बघेल ने कहा कि भाजपा की जीत आम जनता की जीत है। इस मौके पर सुशील चक, दीपक चौधरी, दुष्यंत जादौन, वृंदावन गुप्ता, जयजीव पाराशर, दिनेश गुप्ता, रामनिवास उपाध्याय मौजूद रहे।
भाजपा दक्षिण मंडल ने भक्तिगढ़ी में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महीपाल निषाद, मुकेश पचौरी, सतेन्द्र गुप्ता, केशवदेव कुशवाह, रामप्रकाश कुशवाह, मुकेश धाकरे, रामसेवक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें