फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दो साल पहले मृतक युवक के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 02 Jan 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना अरांव में पुलिस ने दो पक्षों के विवाद में औपचारिकता पूरी करते हुए एक पक्ष की तहरीर पर दो साल पहले ट्रेन हादसे में मृत युवक पर ही रिपोर्ट दर्ज कर दी। मामला सामने आने पर अब पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। हालांकि पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात स्वीकार कर रही है। गांव बामई निवासी गणेश कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर को गांव ही लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि पुलिस विपक्षियों से मिल गई। इसके बाद पुलिस ने उसके पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जबकि वह थाने गए तो उन्हें थाने से भगा दिया गया। जब पीड़ित ने विपक्षियों द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट की प्रति प्राप्त की तो पता चला कि पुलिस ने उसके परिवार के मृत शेर सिंह को भी रिपोर्ट में नामजद किया है। जबकि शेर सिंह की करीब दो साल पहले ही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इसके बाद भी पीड़ित अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकता रहा। फिर एसएसपी के यहां गुहार लगाई।
विज्ञापन



मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी करने के बाद जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-तेजस त्रिपाठी, सीओ सिरसागंज



-तहरीर के आधार पर थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई होगी। हालांकि जिस पक्ष की ओर से मृत युवक के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं, वह गंभीर अपराध है। उन पर गलत जानकारी देने व पुलिस को गुमराह करने की धारा लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

सौरभ दीक्षित, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें