फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वधिन में सिद्धप्रभु के समक्ष इंद्र-इंद्राणियों ने चढ़ाए 512 अर्घ्य

विज्ञापन
श्री चंद्र प्रभु जैन मंदिर में आयोजित विधान में भक्ति नृत्य करते भक्तजन। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अतिशय क्षेत्र चंद्रप्रभु मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान जारी है। रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक बढ़ गई। विधान में इंद्र-इंद्राणियों ने भक्तिभाव के साथ सिद्ध प्रभु को 512 अर्घ्य समर्पित किए। मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

मंदिर में पीत वस्त्र धारण किए इंद्र-इंद्राणियों ने पूजा की। विधानाचार्य संजीव भैयाजी ने मंत्र पढ़े तो उनका उच्चारण कर श्रद्धालुओं ने अर्घ्य चढ़ाए। विधान के मध्य में गाए जा रहे संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और झूमने को मजबूर हुए।
विधानाचार्य संजीव भैया ने विधान में चढ़ाए 512 अर्घ्य का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि विधान में भाग लेने से पुण्य का उदय होता है। ऐसे आयोजन में अधिक प्रतिभागिता होनी चाहिए।
विज्ञापन

शाम को सामूहिक आरती की गई। भक्तों ने आरती के बाद पूजा-अर्चना की। इस दौरान अजय जैन, शुभव जैन, दिनेश जैन, पुष्पेंद्र जैन, प्रेमकुमार, ललितेश जैन, नेम कुमार जैन, मुकेश जैन, अजय जैन बजाज, महावीर प्रसाद जैन, अंकित जैन, दीपेंद्र कुमार जैन, वीरेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें