फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रिश्तेदार का बेटा आभूषण लेकर हुआ फरार

Mon, 08 Jul 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में साली की मौत के बाद उसके बेटे को लालन पालन के लिए रख लिया तो उसने लालच में आकर अपने मौसा के घर से आभूषण चोरी कर लिए और फरार हो गया। पीड़ित में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जैन नगर खेड़ा निवासी नवीन दुबे ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी साली की मौत हो गई थी। और साडू बीमार चल रहा था। तो उसने साली के बेटे अर्नव को लालन पालन के लिए अपने घर रख लिया था। घर में नकदी व आभूषण की देखभाल अर्नव ही करता था। पांच जुलाई को जब आभूषण की जरूरत पड़ी तो वह अलमारी से निकलने गया। तो आभूषण का डिब्बा गायब था। जब उसने अर्नव से पूछा तो उसने कहा की आभूषण बेचकर उसने पैसे खर्च कर लिए हैं। इतनी बात बोलकर वह फरार हो गया। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें