फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसराना के मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन मंत्री से मिल सौंपा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। जसराना क्षेत्र में प्राचीन मंदिरों एवं पर्यटन स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन मंत्री से मिलकर क्षेत्रीय विधायक ने ज्ञापन सौंपा। वहीं क्षेत्र में पानी की समस्या के लिए जलशक्ति मंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र देकर विकास कार्य कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जसराना विधायक इंजीनियर सचिन यादव ने अधिकारियों पर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा प्रोटोकाल के तहत जसराना विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों से संबंधित होने वाले कार्यक्रमों एवं अन्य कार्यक्रमों की सूचना उन्हें दी जाए। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मिलकर पैढ़त के जखईया मंदिर एवं चकलेश्वर महादेव मंदिर, सांती महादेव मंदिर, राजा परीक्षत नगरी पाढ़म के परीक्षत टीला, मां कामाख्या मंदिर जसराना, पाढ़म का कुंड एवं माता टीला मंदिर का विकास एवं सौंदर्यीकरण कराने की मांग रखी।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को पत्र देकर जसराना विधानसभा क्षेत्र की सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाली सभी नहरों एवं बंबों से संबंधित विकास कार्यों एवं समस्याओं के लिए एक ही डिवीजनल ऑफिस बनाने की मांग की। क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था के लिए तीन नई टंकी का निर्माण एवं आठ पानी की टंकियों की मरम्मत कराने की मांग रखी। पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए जसराना विधानसभा में एक हजार नल लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें