फिरोजाबाद। यूपीएसआईडीसी बिजली घर के अंतर्गत मुईद्दीनपुर गांव में नकली एसडीओ, जेई पकड़े जाने के बाद गुत्थी उलझ गई है। क्योंकि नकली एसडीओ, जेई के पास से मीटर तो मिले हैं। इसके साथ मीटर लगाने के बाद दी जाने वाली असली सीलिंग रसीद भी मिली है। जो विद्युत विभाग की मिलीभगत होने का इशारा कर रही है। विद्युत विभाग जांच में जुट गया है। हालांकि दूसरे दिन भी दोनों फर्जी एसडीओ, जेई के खिलाफ मुकद्मा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने भी दोनों का परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
शनिवार को गांव मुईद्दीनपुर में विद्युत चेकिंग करते हुए दो फर्जी एसडीओ और जेई पकड़े थे। इन्हें जेई कयामुद्दीन ने टीम के साथ पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। दूसरे दिन भी दोनो फर्जी एसडीओ, जेई के खिलाफ मुकद्मा दर्ज नहीं हुआ। थानाध्यक्ष के अनुसार थाने में तहरीर न आने पर दोनों आरोपियों को परिजन के सुपुर्द कर दिया है। इधर, विद्युत विभाग अब गुत्थी उलझ गई है। अफसर भी आश्चर्यचकित है कि इनके पास मीटर कहां से आए। मीटर के अलावा सीलिंग रसीद कहां से आईं। जो मीटर बदलने के बाद रसीद असली देते थे। फिलहाल यह जांच विद्युत विभाग के मीटर विभाग तक पहुंच गई है। रविवार को विद्युत विभाग इसी उलझना में उलझा रहा। विद्युत विभाग जांच कर रहा है कि यह रसीद की बुक किसे दी गई थी। जांच पूरी होने पर विद्युत विभाग ने दोनो फर्जी एसडीओ और जेई के खिलाफ दूसरा मुकद्मा भी दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।
-
विद्युत विभाग ने फर्जी एसडीओ और जेई पकड़े थे। उनके खिलाफ थाने में तहरीर नहीं आई। इसलिए दोनों को परिजन की सुपुर्दगी में दे दिया है। एसडीओ से वार्ता हुई थी, उन्होंने सोमवार को थाने आने की बात कही है। तहरीर आने पर मुकद्मा दर्ज कर लिया जाएगा।नरेंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष नारखी
पकडे़ गए दोनों युवकों के पास से मीटर और रसीद बुक मिली है। अब जांच मीटर विभाग द्वारा की जा रही है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कयामुद्दीन, जेई यूपीएसआईडीसी फिरोजाबाद।
-
पूछताछ में भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों के आए नाम
पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की थी। इसमें विभागीय कर्मचारियों के नाम कबूले हैं। कहा कि हर मामले में विद्युतकर्मी कमीशन लेते थे। उन्होंने कई सरकारी अभिलेख भी पुलिस को दिखाए हैं। अभिलेख कहां से आए, उन कर्मचारियों के नाम भी लिए हैं।