फिरोजाबाद। एसडीएम सदर विकल्प के निर्देशन में स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के डाॅ. अंकुर गोयल के नेतृत्व मेें रक्तदान शिविर का आयोजन सदर तहसील परिसर में किया गया। एसडीएम सदर, तहसीलदार के साथ स्टाफ ने रक्तदान किया। एसडीएम सदर विकल्प ने खुद रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान महादान होता है। रक्तदान करने से शरीर पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ता है। लोगों को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। ताकि जरूरतमंद की जरूरत पूरी हो सके। उन्होंने युवाओं से जरूरतमंदों के लिए आगे आने का आह्वान किया। रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान तहसीलदार पुष्कर मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी यादव कुमार तोमर, राजस्व लेखाकार प्रदीप शर्मा, अजय कुमार, रवि सारस्वत, विनय कुमार, धर्मेंद्र पाठक, विशाल लारांश, आकांक्षा सक्सेना, जफर हुसैन, रामनरेश, जितेंद्र कुमार, मोहित, भूपेंद्र, गोपाल सिंह ने रक्तदान किया।