फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किशोरी की मौत मामले में कार्रवाई न होने पर ग्रामीण थाने पहुंचे

Tue, 25 Nov 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
किशोरी की संदिग्ध मौत मामले में कार्रवाई न होने पर ग्रामीण खैरगढ़ थाने पर मौजूद। संवाद - फोटो : किशोरी की संदिग्ध मौत मामले में कार्रवाई न होने पर ग्रामीण खैरगढ़ थाने पर मौजूद। संवाद
विज्ञापन
खैरगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम दरिगपुर में बीते 22 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी की मृत्यु के मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज न किए जाने पर मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। थाने पर भीड़ जमा होने की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिकोहाबाद भी तत्काल मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद ने थाने पर जमा हुए पीड़ित पक्ष की पूरी बात सुनी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी को प्राथमिकी लिखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी अपने मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी। किशोरी के माता-पिता एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए टूंडला गए हुए थे। माता-पिता को जानकारी मिलने पर वे तुरंत वापस लौटे और किशोरी का दाह संस्कार किया गया। दाह संस्कार के बाद किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ शिकायत दी थी। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने का थाना पुलिस को आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें