फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद के खिलाड़ी ने बनाया रिकॉर्ड, रणजी ट्रॉफी के पदार्पण मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक

Tue, 28 Jan 2020 10:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/फिरोजाबाद
विज्ञापन
गेंदबाज रवि यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के विविधा सनराइज क्रिकेट एकेडमी के बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज रवि यादव ने मध्य प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी के अपने पदार्पण मैच में बड़ा कारनामा कर दिया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वो देश के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपने पदार्पण मैच के पहले ओवर में हैट्रिक की। 
विज्ञापन


इंदौर के होलकर स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में ही रवि यादव ने उत्तर प्रदेश के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। पहले ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर रवि यादव ने समीर रिजवी, अंकित राजपूत और आर्यन जुयाल को अपना शिकार बनाया। 

मूल रूप से फिरोजाबाद के रहने वाले रवि यादव कई वर्षों से आगरा की विविधा सनराइज क्रिकेट एकेडमी में गेंदबाजी की बारीकियां सीख रहे हैँ। रवि के कोच पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर का कहना है कि रवि की स्विंग और चालाकी भरी गेंदबाजी से ही हैट्रिक संभव हो सकी है। वो हर रोज चार से पांच घंटे तक गेंदबाजी का अभ्यास करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि की इस उपलब्धि पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीसीएए) के अध्यक्ष पूरन डावर, सचिव प्रकाश कौशल, आईपीएल खिलाड़ी तेजेंद्र सिंह ढिल्लन, विविधा सनराइज क्रिकेट एकेडमी के संरक्षक अनिल शर्मा और अमित शर्मा ने हर्ष प्रकट किया है। 

करियर का सबसे शानदार दिन: रवि यादव 

रवि यादव ने कहा कि इस सफलता पर मेरे पास कहने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। यह मेरे करियर का सबसे शानदार दिन है। हैट्रिक करने पर काफी आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मुझे काफी देर तक यह विश्वास ही नहीं हो सका कि रणजी ट्रॉफी के अपने पदार्पण मैच में मैंने हैट्रिक कर ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें