राशन के चावल की बिक्री की सूचना पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में लोगों के जीवनयापन के लिए सरकार द्वारा दिए जा रहे चावल की कालाबाजारी की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक ने छापामार कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी पर रेहडी सहित चावल पकड लिया। चावल पकड ने पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। मौका पाकर रेहडी चालक चावल उताकर फरार हो गया। चावल को थाने में रखवाया गया है।
चावल की कालाबाजारी की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक एसपी सिंह ने सब्जी मंडी के पास छापामार कार्रवाई करते हुए रेहडी चालक को चावल सहित पकड लिया। चावल पकडे जाने की सूचना पर आसपास की महिलाएं एकत्रित हो गईं और अपना चावल बताकर हंगामा करने लगी। मौके का फायदा उठाकर रेहडी चालक चावल उतारकर रफूचक्कर हो गया।
हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख लोग चले गए। पूर्ति निरीक्षक ने 13 बोरी चावलों को कब्जे में लेकर थाने में रखवा दिया है। कोतवाल अनूप कुमार भारतीय ने कहा पूर्ति निरीक्षक ने चावल पकडा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्ति निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कालाबाजारी की सूचना पर चावल पकडा गया है। महिलाएं चावल को अपना बता रही थीं। राशन कार्ड न लाने पर चावल को थाने में रखवा दिया। अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया जाएगा।