फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान जारी किए पात्र ग्रहस्थी कार्डधारकों को दुकानदार के पास जमा कराना होगा आय प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के बाद पूर्ति विभाग की ओर से जारी पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को अब आय प्रमाणपत्र देना होगा। इसके लिए पूर्ति विभाग ने सभी राशन विक्रेताओं को आदेश जारी किए हैं। 21 जुलाई को होने वाले वितरण के दौरान कार्ड धारकों को आय प्रमाणपत्र राशन विक्रेताओं के पास जमा कराना होगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद जिले में पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड बनाए जाने का क्रम जारी रहा था। विभागीय सूत्रों की मानें तो जिले में करीब दो हजार से अधिक राशन कार्ड लॉकडाउन में जारी किए गए।
वहीं करीब एक हजार से अधिक राशनकार्ड प्रवासी श्रमिकों के जारी किए गए। पूर्ति विभाग की मानें तो जिले में राशन कार्ड मानक से अधिक बन गए। ऐसे में पूर्ति विभाग अपात्रों की खोज में जुट गया है। अपात्रों को चिह्नित कर कार्ड निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लॉकडाउन में जरी कार्डधारकों से आय प्रमाणपत्र की मांग की है। यदि इनकी आय पूर्ति विभाग के मानक के हिसाब से अधिक हुई तो राशन कार्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने 22 मार्च 2020 के बाद जारी पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों से आय प्रमाणपत्र लिए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें