फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में लक्ष्य से 15 प्रतिशत ज्यादा बने राशनकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के पूर्ति विभाग में नवीन राशनकार्ड बनवाने वालों की कतार बढ़ती जा रही है। शहरी क्षेत्र में लक्ष्य के सापेक्ष जहां 14 प्रतिशत राशनकार्ड अधिक बन चुके हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन राशनकार्ड बनाने का काम अभी शेष है। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

2017 में राष्टीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लागू होने के बाद जिले के शहरी क्षेत्र में एक लाख 35120 कार्ड धारकों के सापेक्ष 64 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख, 85947 धारकों के सापेक्ष 78 प्रतिशत राशनकार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। फिलहाल शहरी क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य 64 प्रतिशत के सापेक्ष एक लाख, दस हजार नए कार्ड बनाए जा चुके हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार नए राशनकार्ड बनाने के मामले में ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता पीछे हैं। निर्धारित लक्ष्य 78 प्रतिशत के सापेक्ष अभी तक 69 प्रतिशत नए राशन कार्ड ही बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें