फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रसूलाबाद का विद्युत ट्रांसफाॅर्मर फुंका, ग्रामीण परेशान

Fri, 17 Jan 2025 10:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फुंका पड़ा ट्रांसफॉर्मर। - फोटो : फुंका पड़ा ट्रांसफॉर्मर।
विज्ञापन
टूंडला। रसूलाबाद में आंशिक रूप से खराब हुआ विद्युत ट्रांसफाॅर्मर बृहस्पतिवार देर शाम फुंक गया। ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से गांव में अंधेरा छा गया है तथा पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए फुंके ट्रांसफाॅर्मर को ठीक कराए जाने की मांग की है। थाना नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद में 63 केवी के ट्रांसफाॅर्मर की दो खूंटी टूट गईं थीं। इसकी सूचना ग्रामीणों ने जटपुरा सबस्टेशन पर निगम के कर्मचारियों को दी थी, लेकिन उन्होंने उसे ठीक करने का प्रयास नहीं किया। बृहस्पतिवार देर शाम अचानक टूटी खूटियों के आपस में टकराने से तेज धमाके के साथ ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया। ट्रांसफाॅर्मर फूंकने से गांव में अंधकार छा गया। वहीं गांव में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही ग्रामीण पेयजल के लिए भटकते दिखाई दिए। वहीं मोबाइल फोन डिस्चार्ज होने पर परेशान रहे। वहीं बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी में परेशानी आ रही है। ग्रामीणों ने तत्काल दूसरा ट्रांसफाॅर्मर रखवाए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में लालता प्रसाद, डोरीलाल, नौबत सिंह, होतीलाल, लाल सिंह, राकेश कुमार, नरायन सिंह, दुर्योधन सिंह, भगवती प्रसाद, सियाराम, भगीरथ, राम कुमार, अजय कुमार आदि हैं।
विज्ञापन



ट्रांसफाॅर्मर फुंकने की जानकारी मिल गई है। मांग भेज दी गई है। शनिवार को गांव में नया विद्युत ट्रांसफाॅर्मर रखवा दिया जाएगा।
हरीश सोनी, अवर अभियंता, जटपुरा फीडर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें