फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो - फ्री राशन लेने को दुकानों पर दिखी आपाधापी

विज्ञापन
शहर के दक्षिणी क्षेत्र में एक राशन डीलर के यहां नि:शुल्क खाद्यान के लिए आपाधापी करते कार्ड धारक। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शुक्रवार से शुरू हुए विशेष नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम के दौरान राशन डीलरों के यहां पर कार्ड धारकों की भीड़भाड़ देखने को मिली। नि:शुल्क खाद्यान्न लेने पहुंचे लोग कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी सामाजिक दूरी के प्रति भी बेपरवाह दिखाई दिए। शहरी क्षेत्र में इस दौरान कई दुकानों के ताले नहीं खुले।
विज्ञापन

कई जगहों पर नेटवर्किंग सुचारु नहीं होने के कारण वितरण कार्य में रुकावट आई।शुक्रवार से पूर्ति विभाग का विशेष नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम के पहले दिन राशन दुकानों पर कई अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। वितरण कार्यक्रम के दौरान शहरी क्षेत्र की अधिकांश राशन दुकानों पर नि:शुल्क खाद्यान्न लेने पहुंचे कार्ड धारकों की आपाधापी देखने को मिली। कार्ड धारक कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति पूरी तरह से बेपरवाह दिखे। अधिकांश कार्ड धारक मास्क नहीं लगाए थे। 30 अगस्त तक चलने वाले विशेष वितरण कार्यक्रम के दौरान नेट वर्किंग भी काफी सुस्त रही।
कई दुकानों पर नहीं पहुंचा खाद्यान्न, बैरंग लौटे कार्ड धारक
विशेष खाद्यान्न वितरण के लिए राजकीय भंडारण केंद्रों से डीलरों के यहां खाद्यान्न भेजने का कार्य शुरू करा दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी शहरी क्षेत्र के कोटला चुंगी, जगजीवन राम नगर स्थित मिथलेश देवी के अतिरिक्त नई आबादी क्षेत्र रसूलपुर में संचालित कई राशन दुकानों पर खाद्यान्न नहीं पहुंचा। ऐसे में उपरोक्त दुकानों पर ताले लटके दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें