फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एका में बालिका के साथ दुष्कर्म

Sun, 29 Mar 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 नवरात्रों के अंतिम दिन जहां कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर पूजा जा रहा था वहीं एक बालिका को गांव के ही युवक ने देवी जागरण के कार्यक्रम से अगवा लिया। बालिका की चीख बंद कोठरी में दब गईं। परिवारीजन उसे तलाश करते हुए पहुंचे तो वह जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में घटना को लेकर आक्रोश और सिर शर्मसार हैं।  
विज्ञापन

घटनाक्रम कसबा एका क्षेत्र के एक गांव का है। शनिवार रात गांव में स्थित देवी मंदिर पर जागरण सुनने के लिए बालिका अपनी मां और परिवार के साथ गई थी। रात करीब दस बजे गांव का ही युवक उसे अगवा कर ले गया। काफी देर तक जब बालिका नहीं मिली तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश करने के साथ ही पुलिस को जानकारी दे दी। कुछ ग्रामीण गांव से करीब एक किलो मीटर दूर नदी किनारे बनी नलकूप की कोठरी में पहुंचे तो वहा बालिका खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ी थी। सूचना पर सीओ जसराना एसएस भारद्वाज भी पहुंच गए। तुरंत ही बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल एका का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें