फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नारखी में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

Sun, 15 Nov 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दो किशोरों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। रविवार को बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर देकर दोनों बाल अपचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। तीन साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले दो किशोर, जिनमें एक 14 वर्ष का और दूसरा 15 वर्ष का है। वह बच्ची को बहलाकर अपने साथ घर के सामने बने भूसे के कमरे में ले गए। आरोप है कि वहां आरोपियों ने बच्ची का मुंह बंद कर उसे बंद कर लिया। इसके बाद 15 वर्षीय किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दूसरा पहरेदारी पर था, बाद में उसने भी बच्ची के साथ गलत हरकत की। घटना के बाद किसी तरह सहमी और रोती हुई बच्ची अपने घर पहुंची और परिजन को आपबीती बताई। अपनी लाडली के साथ हुई इस दरिंदगी की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, मेडिकल परीक्षण कराया गया
बच्ची के पिता ने थाना नारखी पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। सीओ टूंडला शेखर सेंगर ने बताया कि थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने तहरीर के आधार पर दोनों बाल अपचारियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीड़िता बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा लिया है और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस की टीमें बाल अपचारियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें