फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के लिए बनाई गई 11 कोल्ड चैन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सिर्फ कोरोना वैक्सीन आने का इंतजार है। इसके लिए 11 स्थानों पर कोल्ड चेन बनाई गई है। यहां पर पुलिस का सख्त पहरा होगा। 24 घंटे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। कोल्ड चेन पूरी तरह तैयार हो गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से निपटने का दौर अंतिम चरण में चल रहा है। 13 टीकाकरण सेंटर व 11 स्थानों पर कोल्ड चेन बनाई गई हैं। अभी तक वैक्सीन रखने की क्षमता जनपद में 11 सौ लीटर थी। जो बढ़ाकर 24 सौ लीटर कर दी गई है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय पर अलग से हॉल बनाया गया है। यहां 2700 वैक्सीन रखने के लिए दो आईएलआर भी आ चुके हैं।
11 स्थानों पर बने कोल्ड चेन पर जब कोरोना वैक्सीन रखी जाएगी तो सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जाएंगे। दो-दो पुलिसकर्मी हर कोल्ड चेन पर 24 घंटे तैनात रहेंगे। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात करने की बात कही है।
विज्ञापन

टीकाकरण स्थल पर भी रहेंगे पुलिसकर्मी
फिरोजाबाद। टीकाकरण स्थल पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। यहां तक कि कोल्ड चेन से लेकर अस्पताल तक वैक्सीन जाएगी तो पुलिस साथ जाएगी। जब वैक्सीन लखनऊ या दिल्ली से जनपद में आवंटित होगी तो पुलिस की सुरक्षा में ही जनपद में आएगी।
इन स्थानों पर बनीं कोल्ड चेन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना, सिरसागंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरांव, धनपुरा, एका, कोटला, उसायनी, केटला, खैरगढ़, जिला मुख्यालय सीएमओ कार्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें