फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर। इंटर की छात्रा ने कार सवार एक युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मक्खनपुर थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मक्खनपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली छात्रा शहर के एक कॉलेज से इंटर कर रही है। छात्रा का आरोप है कि 23 मार्च को वह कॉलेज से घर लौट रही थी। आसफाबाद चौराहा के समीप मक्खनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक कार से आया। उसने छात्रा को घर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। इसके बाद कार को एक स्थान पर ले गया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। परिवारीजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी छात्रा को गांव के समीप छोड़कर चला गया। शुक्रवार को उसने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। मामले की जानकारी होने पर परिजन छात्रा को लेकर थाना मक्खनपुर पहुंचे। थानाध्यक्ष मक्खनपुर का कहना है कि पीड़िता ने तहरीर दी है। मामले की जांचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें