मंदिरों के गेट पर सजाई रंगोली
लापरवाही पर सफाई नायक सहित चार को चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर निगम ने निगम एरिया में स्थित एक दर्जन से अधिक शिवालयों पर सफाई के लिए विशेष अभियान के साथ ही रंगोली सजाई गई। जेडएसओ और स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का दौर कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मोहल्ला हबीबगंज और रसूलपुर क्षेत्र में खामी मिलने पर एक सफाई नायक को चेतावनी दी गई।
नगर में 14 प्रमुख शिवालयों चंद्रवार गेट, राधाकृष्ण मंदिर, गल्लामंडी माता मंदिर, गंज मोहल्ला स्थित सिद्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर,रसूलपुर स्थित शिव बजरंग वाटिका और पमेश्वर गेट स्थित सांई बाबा मंदिर पर रंगोली सजाईं गई। जेडएसओ संदीप भार्गव, नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन अरविंद भारती एवं सफाई निरीक्षक ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। थाना रामगढ क्षेत्रांर्गत हबीबगंज व रसूलपुर क्षेत्र में सफाई कार्य में खामी मिली। इस पर क्षेत्रीय सफाई नायक एवं तीन अन्य सफाई कर्मचारियों को सुधार की चेतावनी जारी की गई।