प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं निखरती हैं। यह बात नव वर्ष के उपलक्ष्य में नगला बीच स्थित जवाहर लाल इंटर कालेज में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्य विनोदपाल सिंह ने कहीं। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के लिए टीमें बनाई गईं। कामना, पूजा, राखी, लक्ष्मी, शिवा, मोना, रश्मि, मरजीना, रूबीया, शिवानी, निधि सिंह, किरन सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अराध्या, करिश्मा, मयूरी, प्रांजलि, खुशबू, नीलम, पूजा, राखी ने द्वितीय और नमृता, मोनिका, प्रिया, कशिश, शिवानी, सपना, राधा आदि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी को प्रधानाचार्य विनोदपाल सिंह जादौन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।