फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गणेश शोभायात्रा के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

Mon, 22 Sep 2025 07:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अग्रसेन शोभायात्रा में डोले के साथ चलते समाज के लोग। स्त्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसागंज। जन संस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव का शुभारंभ गणेश शोभायात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रंजना गुरुदत्त सिंह ने गणेश शोभायात्रा के डोले की आरती उतार कर शुभारंभ किया।
सिरसागंज नगर की रामलीला का आयोजन करने वाली जनसांस्कृतिक परिषद के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका सिरसागंज रंजना गुरूदत्त सिंह का पटका पहना कर स्वागत किया। गणेश शोभा यात्रा गांधी मंडी रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर खेमगंज रोड,मेन रोड, मियां बाजार, सोथरा चौराहा,विजय चौक, होते हुए गांधी मंडी में समापन किया गया। गणेश शोभायात्रा के दौरान लोगों ने जगह जगह आरती एवं पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। जन संस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि सिरसागंज रामलीला महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। रामलीला महोत्सव 21 सितंबर से 4 अक्तूबर श्रीराम राज्याभिषेक के साथ रामलीला महोत्सव का समापन किया जाएगा, जिसमें कलाकारों द्वारा गांधी मंडी में रामलीला का बड़ी सुंदर ढंग से मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में प्रबंधक महेश गर्ग, अध्यक्ष संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह पप्पू, योगेश गुप्ता, शिवम गुप्ता, अंशुल खंडेलवाल, देश दीपक गुप्ता, दिलीप जादौन, दीपक जादौन, मनोज अवस्थी, ठाकुर नाथू सिंह, एवं स्कूल एसोसिएशन सिरसागंज के समस्त पदाधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी वैभव कुमार मय पुलिस फोर्स के मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें