टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर रामलीला कमेटी की एक आवश्यक बैठक आर्य समाज मंदिर में हुई। बैठक में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुशील पोनियां ने कहा कि प्रशासन द्वारा रामलीला मंचन की अनुमति नहीं दिए जाने के पर इस वर्ष रामलीला का मंचन को स्थगित कर दिया गया है।
रामलीला महोत्सव कमेटी के संयोजक जयजीव पाराशर ने कहा कि जिन सहयोगकर्ताओं ने सहयोग राशि रामलीला कमेटी को दी गई है, उक्त राशि को रामलीला कमेटी द्वारा वापस किया जाएगा तथा अब रामलीला के रूप में कोई भी व्यक्ति सहयोग राशि मांगता है तो उसे नहीं दें। वहीं नगरवासियों का कहना है कि 150 वर्ष पुरानी रामलीला मंचन की परंपरा इस वर्ष टूटने से नगवासियों को काफी दुख पहुंचा है। प्रशासन चाहता तो अन्य स्थानों पर हो रही रामलीला की तरह अनुमति दे सकता था।
बैठक में मनप्रीत सिंह कीर, द्विजेन्द्र विक्रम सिंह परमार, दुष्यंत जादौन, राजीव दुबे, अभिषेक पचौरी, रामतीर्थ सिंह चक, अखिलेश पचौरी, कृष्ण हरेंद्र पाल सिंह परमार, राममोहन श्रीवास्तव, लोकेश जादौन, मनोज परमार, रमेश कपूर, कौशलेश सिंह, प्रखर पचौरी आदि मौजूद रहे।