पंडित मुरारीलाल सीनियर सैकेंड्री स्कूल में कक्षाओं में सैनिटाइज कराते डायरेक्टर मनोज गर्ग।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शासन की गाइड लाइन का पालन कराते हुए 19 अक्तूबर से स्कूल-कॉलेज जनपद में खुलने जा रहे है। संचालकों ने स्कूल खोलने की तैैयारियां शुरु कर दी हैं। बृहस्पतिवार को स्कूलों में सफाई करने और कक्षाओं को सैनिटाइज कराया गया।
किड्स कार्नर स्कूल के निदेशक डॉ. मयंक भटनागर ने कहा कि स्टाफ के साथ बैठक कर ली है। इसमें स्कूल खुलने पर कोविड-19 नियमों का पालन अनिवार्य रूप से कराने के लिए कहा है। स्कूल में अभिभावक भी बृहस्पतिवार को जानकारी करने पहुंचे। पंडित मुरारीलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डायरेक्टर मनोज गर्ग ने बताया कि अभिभावकों को सहमति पत्र भेज दिए हैं। स्कूल खोलने की तैयारियां शुरु कर दी हैं। आईवी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षाओं को सैनिटाइज कराया गया। गौरीशंकर इंटर कॉलेज के निदेशक कृपाशंकर मिश्रा ने कहा कि स्कूल लंबे समय से बंद रहा है। ऐसे में 19 अक्तूबर से विद्यार्थी पढ़ने आएंगे। ऐसे में कोविड़ से सुरक्षा की दृष्टिगत पूरे इंतजाम किए गए हैँ।