फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम और भरत का मिलाप देखकर श्रद्धालु हुए भावुक

विज्ञापन
रामलीला मंचन के दौरान भरत मिलाप करते भगवान राम और लक्ष्मण के साथ शत्रुधन बीच में माता जानकी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रावण दहन के बाद भरत मिलाप लीला का मंचन बुधवार रात को सदर बाजार स्थित प्राचीन श्रीरामचंद्र मंदिर पर किया गया। भरत मिलाप लीला देखकर दर्शक श्रद्धालु भावुक हो उठे।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम, अनुज लक्ष्मण और माता जानकी के स्वरूप रथ पर सवार होकर बड़े हनुमान मंदिर से श्रीरामचंद्र मंदिर पहुंचे। यहां श्रीराम व भरत का मिलाप होते देख दर्शकों आंखें नम हो गईं। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा की।
श्रीराम के स्वरूप की आरती मंदिर के महंत रामकुमार शर्मा ने उतारी। आरपी सिंह यादव, उमेश चंद्र यादव, गिर्राज किशोर यादव, विनोद मम्मा, शुभम मिश्रा, प्रवीन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गल्ला मंडी में आज होगा राज्याभिषेक
श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति की ओर से चल रहे रामलीला मंचन के तहत भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक गुरुवार को गल्ला मंडी स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर होगा।
गल्ला मंडी के दुकानदारों ने अयोध्या के रूप में क्षेत्र को सजाना शुरू कर दिया है। तोरणद्वार बनाए जा रहे हैं। रामेश्वर मंदिर पर भगवान श्रीराम के परिवार की रामेश्वर नाथ महादेव का पूजन-अर्चना करेंगे।
योगेंद्र शर्मा भोलू, गोविंद अग्रवाल, आरपी शर्मा, सुदेशचंद्र शर्मा, हरेंद्र गुप्ता, देवेश शर्मा, मनोज दुबे, विजय पचौरी, अशोक कुमार, राजीव पालीवाल, सत्यवीर गुप्ता, सुकेश शर्मा, मनोज पाल ने राजगद्दी में शामिल होने की अपील की है।
अयोध्या पहुंचे श्रीराम, खूब हुई जय-जयकार
टूंडला। नगर में रामलीला महोत्सव तहत बुधवार रात भरत-मिलाप लीला का मंचन किया गया। यह लीला देखने के लिए उमड़े सैकड़ों दर्शकों ने पुष्प वर्षा कर श्रीराम के डोले का स्वागत किया। श्रीराम के अयोध्या आगमन की सूचना पर अयोध्या नगरी के रूप में सजाए गए मंच को आकर्षक रूप से सजाया गया और खुशी में आतिशबाजी की गई।
श्रीराम के डोले की जगह-जगह आरती उतारी गई। श्रीराम और भरत के स्वरूप जब एक-दूसरे गले मिले तो दर्शकों की आंखों से आंसू छलकने लगे। इस दौरान संयोजक जयजीव पाराशर, द्विजेंद्र विक्रम सिंह परमार, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह टैंटी, राधेश्याम चौहान, अभिषेक पचौरी, व्यास राजीव दुवे, सत्येन्द्र गुप्ता बबलू, मुरारी, जयकिशन चतुर्वेदी आदि थे।
पाढ़म में निकाली गई श्रीराम की बरात
जसराना। कस्बा में रामलीला महोत्सव के तहत बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। कस्बावासियों ने दूल्हा बने श्रीराम का आरती उतारकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। एक दर्जन झांकियों के साथ निकाली गई राम बरात का शुभारंभ सपा नेता सचिन यादव ने फीता काटकर व स्वरूपों की आरती उतारकर किया। राम बारात पुराना बस स्टैंड से शुरू हुई और मुख्य बाजार होती हुई ठाकुर देवालय मंदिर पहुंची। यहां बनाई गई जनकपुरी में बरात का सत्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें