फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिसंबर तक पूरा होगा रामदासपुरा यमुना सेतु मार्ग, आगरा की दूरी होगी कम

Sat, 04 Jul 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
रामदासपुरा में निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण करते डीएम। स्रोत प्रशासन - फोटो : रामदासपुरा में निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण करते डीएम। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के ग्राम रामदासपुरा के पास यमुना नदी पर निर्माणाधीन सेतु का कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा। हेंडओवर से पहले इसकी जांच दिल्ली आईआईटी की टीम से कराई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को सेतु के निर्माण कार्य, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्यों का डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सीडीओ शत्रोहन वैश्य के साथ शनिवार को निरीक्षण किया। सीडीओ ने डीएम को बताया कि 62.73 करोड़ की लागत से बन रहे इस पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा कराया जा रहा है, जिसकी वर्तमान भौतिक प्रगति 76 प्रतिशत हो चुकी है।
डीएम ने कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इसकी थर्ड पार्टी जांच आईआईटी दिल्ली से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को दिसंबर 2026 की निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर सभी मजदूर सुरक्षा हेलमेट पहने मिले, जिस पर डीएम संतुष्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें