फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण का प्रसारण देखकर भावविभोर हुए दर्शक, पुरानी यादें हुई ताजा

विज्ञापन
टूंडला में रामायण सीरियल देखता एक परिवार - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मशहूर टीवी सीरियल रामायण का प्रसारण शनिवार को फिर से शुरू हो गया है। रामायण देख दर्शक भावविभोर हो गए। जब घर के सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर रामायण देखी तो पुरानी यादें भी ताजा हो गईं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हैं। जनता की मांग पर दूरदर्शन चैनल पर रामायण का प्रसारण कराया जा रहा है। इसे लेकर लोग उत्साहित दिखे। बच्चों को भी रामायण का प्रसारण दिखाया गया।
- दूरदर्शन पर रामायण के प्रसारण से नई पीढ़ी लाभान्वित होगी। संयम, संकल्प, समर्पण, सभ्यता, समाजसेवा, संस्कृति, संस्कार से परिचित होगी। युवा पीढ़ी पश्चिमी चमक-दमक के प्रति आकर्षित होकर इन मूल्यों से दूर होती जा रही है। रामायण दर्शन है। जिससे जीने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

अनु मित्तल, ओम अपार्टमेेंट
- पहले जब रामायण का प्रसारण होता था, उस समय बाजार में कर्फ्यू जैसा लग जाता था। रामायण को देखते ही पुरानी यादें ताजा हो गईं। रामायण प्रेरणादायी है। जिन बच्चों ने यह नहीं देखी है तो वह जरूर देखें। क्योंकि इससे जरूर सीख मिलेगी, जो जीवन में काम आएगी। हमारी संस्कृति विलुप्त होती जा रही है, रामायण देखने के बाद हमारी युवा पीढ़ी जरूर कुछ न कुछ सीखेगी।
मनोरमा शर्मा, आर्यनगर
- लॉकडाउन के कारण सभी घरों में रहते हैं। ऐसे में मनोरंजन के तौर पर रामायण प्रसारित करके बहुत अच्छा कार्य किया है। हमने रामायण देखी तो पिछली यादें ताजा हो गईं। रामायण शुरुरू होती थी तो एक साथ परिवार के सदस्य बैठ जाते थे। ब्लैक एंड व्हाइट टीवी पर इसका प्रसारण देखते थे। इस बार तो हमने दूरदर्शन चैनल ही बहुत दिन बाद देखा।
आशा भट्ट, शिकोहाबाद
- पहले बहुत कम घरों में टीबी होती थी। रामायण का क्रेज पहले ऐसा होता था कि रामायण शुरू होने से पूर्व घर की महिलाएं पूरे कामकाज कर लेती थी। अन्य सदस्य भी बाहर से घरों पर आकर बैठ जाते थे। बैठे-बैठे लोग प्रभु राम, सीता के जयकारे लगाने लगते थे। आज वही रामायण को देखकर बहुत अच्छा लगा। जैसे ही रामायण प्रसारित होने की जानकारी लगी मन देखने को उत्सुक हो गया।
विज्ञापन

सरोज देवी, महावीर नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें