फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्यता के साथ निकली राम बारात

Sat, 10 Oct 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति लेबर कालोनी के तत्वावधान में बैंडबाजों के साथ भगवान राम की भव्य बारात निकाली गई। डेढ़ दर्जन से अधिक झांकियों के साथ निकाली गई बारात का मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत किया। बारात देखने को ग्रामीण अंचल से भीड़ उमड़ी। पुलिस प्रशासन भी चाक चौबंद व्यवस्थाओं को करने में जुटा रहा।
विज्ञापन

रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में चंद्रवार गेट पर स्थित पथवारी माता मंदिर प्रांगण से भव्य राम बारात की शुरूआत हुई। राम बारात का शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा ने हरी झंडी दिखाकर तथा युवा उद्योगपति अवनीश यादव एवं ब्रजेश उपाध्याय पचोखरा पैठ मालिक ने आरती उतारकर किया। शोभायात्रा में सबसे आगे ऊंट पर सवार नगाड़े वादक बढ़ना शुरू हो गए। घोड़ों पर सवार युवक धर्म ध्वजा लेकर चल रहे थे। इसके पीछे भगवान गणेश का डोला तथा उसके पीछे मां काली की झांकी के साथ ही राधाकृष्ण की झांकी, भगवान शंकर नंदी पर सवार, विष्णु भगवान की झांकी,श्र् ाीकृष्ण सुदामा, बांके बिहारी, वासुदेव श्रीकृष्ण के बाल रूप में यमुना पार कराते हुए, ब्रहमा जी एवं साईं की झांकी शामिल थी। काफी आकर्षक ढंग से सजी झांकियों को देखने को मार्ग के दोनों ओर भीड़ उमड़ी। काली अखाड़ों के प्रदर्शन के साथ वानर सेना शामिल थी। एक रथ पर सवार मां जानकी अपनी सखियों के साथ विराजमान थीं तथा दूसरे रथ पर राजा दशरथ गुरु वशिष्ठ एवं भरत व शत्रुघ्न मौजूद थे। सबसे अंत में चल रहे मुख्य डोले पर ही भगवान राम एवं लक्ष्मण के साथ गुरु विश्वामित्र विराजमान थे। मुख्य डोले के आगे राम बारात शोभायात्रा ही समिति के पदाधिकारियों के साथ नगर के गणमान्य ही नागरिक चल रहे थे। राम बारात शोभायात्रा चंद्रवार गेट से अग्रवाल धर्मशाला, मोहल्ला छोटी छपैटी, कोटला मोहल्ला होते हुए लेबर कालोनी की ओर बढ़ रही थी। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से रामलीला समिति के वीरेंद्र सिंह, पंकज भारद्वाज, मोहित भारद्वाज, सनी यादव, किशन यादव, सिद्धार्थ त्रिपाठी, रमेशानंद, पंकज भारद्वाज, मोहित शर्मा, सोनल यादव, संजू शर्मा, गुंजन भारद्वाज, पंकज शर्मा, ललित यादव, अनुराग, अनिल यादव, विनय कुमार, अमित आदि सहित अन्य लोग शामिल थे।

तुलसी सालिगराम का हुआ विवाह
भगवान राम की बारात देर रात्रि लेबर कालोनी पहुंचने के बाद, विधि विधान से तुलसी एवं सालिगराम का विवाह संपन्न कराया। इस दौरान कन्यादान लेने को महिलाओं में काफी होड़ रही।
विज्ञापन


तैनात रहा फोर्स
गणेश मूर्तियों के विसर्जन के दौरान लेबर कालोनी प्रांगण में अबीर डालने को लेकर फायरिंग और बाइक आदि के जलाने की घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने खास सावधानी बरती। पुलिस के साथ पीएसी के जवान शामिल थे। झांकियों के निकलने के दौरान पुलिस तथा प्रशासनिक अफसरों ने काफी सावधानी बरती थी।

सांड़ के घुसने से मची भगदड़
राम बारात शोभायात्रा के दौरान अग्रवाल धर्मशाला के करीब उस समय भगदड़ मच गई जब दो सांड़भीड़ के बीच घुस गए। इस दौरान झांकियां निकल रहीं थी। झांकियों के साइड से आवारा जानवर दौड़े तो रास्ते में खिलौना विक्रेता सीधे नाली में गिर गया। कई महिलाओं के साथ बच्चे तक चुटैल हो गए। गनीमत रही कि उनको मोहल्ला टीला के रास्ते से निकाल दिया। अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें