फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियहीं ब्याहन चले रघुराई...

Fri, 09 Oct 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात देखने को पूरी सुहागनगरी उमड़ पड़ी। समूचा शोभायात्रा मार्ग आकर्षक बिजली की रंग एवं बिरंगी सजावट से जगमगा रहा था। भगवान राम की बारात को देखने को प्रतिष्ठानों तथा निकट के मकानों की छतों पर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। भगवान राम की भव्य बारात निकली तो जगह-जगह पुष्पवर्षा करके एवं आरती उतारकर स्वागत किया। बैंडबाजों की भक्ति संगीत की धुनों पर हर कोई थिरक रहा था।
विज्ञापन

जन-जन के नायक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य बारात शोभायात्रा की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी। मुख्य बाजार को लाइटों से सजाने के साथ मार्ग में स्वागत द्वार बनाए गए थे। भगवान राम बारात कमेटी एवं श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के द्वारा निकाली जाने वाली रामबारात की शुरूआत सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से हुई। शुभारंभ बारात संयोजक मयंक भटनागर और आरपी सिंह यादव ने हरी झंडी को ही दिखाकर तथा द्वीप प्रज्वलन नीरज माहेश्वरी, डा. सुधीर यादव ने किया। हरी झंडी मिलते ही शोभायात्रा में सबसे आगे ढोल नगाड़े वादक ऊंट पर सवार होकर बढ़ना शुरू हो गए। घोड़ों पर धर्म ध्वजा लेकर युवा चल रहे थे। भगवान गणेश की झांकी के साथ ही एटा से आए काली अखाड़े प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। भगवान शंकर व पार्वती की झांकी, राधा कृष्ण की झांकी के साथ ही वानर सेना सभी के आकर्षण का केंद्र थी। राम बारात में पहली बार पानीपत का बैंड आकर्षित कर रहा था। गोपाल छबीला की झांकी देखते ही बन रही थी। एक रथ पर मां जानकी अपने सखियों के साथ ही सवार थी वहीं दूसरे रथ पर राजा दशरथ एवं गुरु वशिष्ठ के साथ भरत व शत्रुघ्न तथा सबसे अंत में चल रहे मुख्य रथ पर भगवान राम व लक्ष्मण तथा गुरु विश्वामित्र विराज मान थे। मुख्य डोले के आगे शोभायात्रा समिति के मुख्य पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक चल रहे थे। श्रीराम की बारात श्री राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर छोटा चौराहा, घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा होते हुए कोटला रोड होते हुए राम लीला प्रांगण की ओर बढ़ रही थी। शोभायात्रा में कमेटी अध्यक्ष डा. दिलीप यादव, आरपी सिंह यादव, श्याम सिंह यादव, पं.मुन्नालाल शास्त्री, प्रभात कुमार नगीना, नितेश अग्रवाल, मनोज यादव, अजय यादव, राकेश अग्रवाल, उमेश यादव, विकास उपाध्याय, विशाल सक्सेना, मनीष जैन, विवेक माथुर, अमोद यादव, विवेक अग्रवाल, ज्योतिष दिवाकर, संजय जैन, प्रवीन अग्रवाल, अरुण जैन, महावीर जैन,अमित पांडे शामिल रहे।

विभिन्न संस्थाओं ने लगाए स्वागत कैंप
राम बारात शोभायात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों की ओर से स्वागत कैंप लगाए गए थे। इन कैंपों में पदाधिकारी भी मौजूद थे। किसी ने मीठे शर्बत के साथ स्वागत किया तो कोई पानी पिलाता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें