फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शताब्दियों के लंबे संघर्ष के बाद मिला है राम मंदिर निर्माण का मौका-रौतेला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान को लेकर आरएसएस ने शहर के उद्योगपतियों के साथ बैठक की। इसमें संयोजन लघु उद्योग भारती ने किया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रचारक डा. हरीश रौतेला ने कहा कि 5 शताब्दियों के लंबे संघर्ष के बाद हिंदुओं की वर्तमान पीढ़ी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का सुअवसर सौभाग्य से मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में प्रत्येक हिंदू की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निधि समर्पण अभियान के लिए राम भक्त हर हिंदू परिवार के घर तक पहुचेंगे। भव्य राम मंदिर निर्माण में हर हिंदू समाज के हर वर्ग के लोगों से सहयोग लेंगे। राम मंदिर दुनिया का मील का पत्थर साबित साबित होगा। 15 जनवरी से प्रारंभ होने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण का निधि समर्पण अभियान बहुत महत्वपूर्ण है।
राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। इस दौरान लघु भारती के अध्यक्ष हेमंत अग्रवाल बल्लू ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में धर्मेंद्र, डा.रमा शंकर सिंह, बृजेश यादव, हेमंत अग्रवाल बल्लू, ललितेश जैन, हेमंत चौहान, संदीप चतुर्वेदी, विनोद चौहान, संजय जैन घंटू, संतोष अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, निखिल बंसल, डा. आयुष गुप्ता, डा. मंयक भटनागर, डा. प्रभास्कर राय, सुनील टंडन, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, अमित गुप्ता, आनन्द अग्रवाल के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

राम मंदिर निधि समपर्ण के लिए निकाली गई रैली
एका। राम मंदिर निधि समर्पण को लेकर कौशलाधीश मंदिर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभाग प्रचारक धर्मेंद्र कुमार द्वारा विचार व्यक्त किए गए। इस दौरान कसबा में जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक करने के साथ ही राम मंदिर निर्माण में तन मन धन से सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान विशेष यादव, आशु शर्मा, सत्य प्रकाश सोनी, अवनीश कुमार, अजीत कुमार, अभिषेक, मोनू, डा. यशवीर के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें