फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exit Poll 2024: एग्जिट पोल पर बोले रामगोपाल यादव, कहा- भ्रमित कर रही भाजपा, गठबंधन जीतेगा चुनाव

Mon, 03 Jun 2024 09:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

एग्जिट पोल पर सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा लोगों को भ्रमित कर रही है। गठबंधन ही चुनाव जीतेगा। 
विज्ञापन
सपा महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मतगणना शुरू होने से पहले पहुंचे सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एग्जिट पोल के सहारे लोगों को भ्रमित करना बताया। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


इंडिया गठबंधन बहुमत आने जा रहा है। नरेंद्र मोदी की विदाई तय है। एग्जिट पोल तो कुछ है ही नहीं। एग्जिट पोल को लेकर उन्होंने कहा कि उसकी स्थिति तो ऐसी है कि हरियाणा में 10 सीट हैं और वहां एग्जिट पोल 13 सीट दे रहा है। 

एग्जिट पोल झूठ है। प्रदेश में गठबंधन 60 सीट जीत रहा है। पूरे देश में 300 से अधिक सीटें गठबंधन जीतने का काम करेगा। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि पारदर्शिता, निष्पक्ष तरीके से मतगणना कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें