फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दहेज में 10 लाख न दे सके तो विवाहिता से पशुओं जैसा व्यवहार, खाना-पानी बंद... करते प्रताड़ित; घर से निकाला

Mon, 03 Jun 2024 05:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

घरवाले दहेज में अतिरिक्त 10 लाख न दे सके तो ससुरालीजन विवाहिता के साथ पशुओं जैसा व्यवहार करने लगे। खाना-पानी बंद कर दिया। प्रताड़ित करने लगे। अब घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दहेज लोभियों ने लालच में सारी हदें पार कर दीं। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। उसे भूखा-प्यासा रखने लगे। इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर पीट-पीटकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला मक्खनपुर थाना क्षेत्र के नगला हरिया गांव का है। गांव निवासी रूबी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी दिसंबर 2022 को थाना बसई मोहम्मदपुर आलमपुर कनैटा नगला खना निवासी से हुई थी। शादी में अन्य सामान के अलावा क्रेटा कार भी दी थी। ससुरालियों द्वारा 10 लाख रुपये की नकद डिमांड की जाने लगी और उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसको भूखा प्यासा भी रखा। 

विवाहिता का आरोप है कि कई बार मामले को लेकर पंचायतें भी हुईं और हर बार उसको ससुरालियों द्वारा रख लिया जाता था और फिर 10 लाख की डिमांड की खातिर उसको परेशान करने लगते थे। उसको मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया तो मायके आ गई। पीड़िता ने पति नितिन, ससुर राजेश चंद्र सास मीरा देवी, अवधेश पाठक, जेठ पुनीत, जेठानी रुचि, मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें