फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जुलाई में सामान्य से 12.42 मिमी कम हुई बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

Tue, 04 Aug 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में मानसून की सुस्त चाल से जुलाई में सामान्य से 12.42 मिमी कम वर्षा दर्ज की गई है, जिससे खरीफ और आगामी रबी फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, सदर, शिकोहाबाद और टूंडला तहसीलों में स्थिति बेहतर रही और वहां सामान्य से अधिक बारिश हुई, लेकिन जिला मुख्यालय, जसराना और सिरसागंज तहसीलों में हालात चिंताजनक हैं। जिला मुख्यालय पर सामान्य से करीब 65 मिमी कम (131.70 मिमी) और धान क्षेत्र जसराना में सामान्य से लगभग 12 मिमी कम बारिश दर्ज हुई है।
सबसे खराब स्थिति सिरसागंज तहसील की है, जहां सामान्य से 161 मिमी कम बारिश होने से आलू उत्पादक किसान खासे परेशान हैं। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान के अनुसार, यदि अगस्त के पहले सप्ताह में बारिश नहीं हुई तो धान, मिर्च और बाजरा जैसी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। वहीं, केवीके हजरतपुर के वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह ने अलनीनों के प्रभाव से कम बारिश की आशंका जताते हुए किसानों को कम पानी वाली फसलों को प्राथमिकता देने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें