फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी के नहीं इंतजाम, सर्विस रोड और निचले इलाकों में जलभराव

विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश के दौरान करबला रोड पर जलभराव के बीच रखी होली - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार रात को शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार सुबह तक होती रही। करीब तीन घंटे लगातार बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। सुबह लोग घरों से निकले तो सड़कों पर पानी ही पानी था। सर्विस रोड पर पानी भरा होने से लोगों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ी। जिन इलाकों में जलभराव हुआ उन क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम फेल है। सर्विस रोड पर पानी की निकासी के इंतजाम नहीं हैं। सर्विस रोड पर नालियां तक नहीं बनी हैं। बीच-बीच में मेनहोल बना दिए हैं, इनमें भी कचरा फंसा रहता है।
विज्ञापन

रात करीब तीन बजे से बारिश शुरू हुई। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक बारिश होती रही। बारिश के साथ ओले भी गिरे। सुबह लोग घरों से निकले सड़कों पर पानी भरा हुआ था। कई स्कूलों में रैनी डे हो गया। सुबह टहलने वालों की संख्या भी कम रही। गांधी पार्क, जिला अस्पताल के सामने सर्विस रोड, तिलक नगर, बोधाश्रम रोड पर सुबह 11 बजे तक पानी भरा रहा। सर्विस रोड पर पानी भरा होने से दवा मार्केट देर से खुला। तिलक नगर की गलियों में काफी देर तक पानी भरा रहा।
महादेव नगर का नाला ओवर फ्लो होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। बाईपास मार्ग स्थित महादेव नगर की पुलिया से नाले के सहारे कोटला रोड को जाने वाला मार्ग पर गड्ढों में पानी भरा हुआ था। मोहल्ला करबला में भी जलभराव रहा। होलिका दहन के लिए रखी गई लकड़ियां पानी में तैर गईं। नई बस्ती, मूला सिंह का चौराहा, आर्यनगर, गांधी नगर, जलेसर रोड, कोटला रोड, नगला बरी सर्विस रोड, जाटवुरी सर्विस रोड, नैनी ग्लास के आसपास के क्षेत्रों में भी जलभराव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें