फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत,कई स्थानों पर भरा पानी

विज्ञापन
बारिश के बाद पेमेश्वर गेट स्थित पुल के नीचे जलभराव के हालात - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में मंगलवार को करीब बीस मिनट की झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। हालांकि बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। पेमेश्वर गेट एवं चंद्रवार गेट पुलिया के नीचे पानी भर जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर में कई दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। चिलचिलाती धूप एवं उमस के कारण हर कोई बेहाल था लेकिन दोपहर बाद पश्चिम की ओर से आई काली घटाओं के साथ करीब बीस मिनट की बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी।
विज्ञापन

हालांकि बीस मिनट की बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। पेमेश्वर गेट रेलवे पुल के नीचे पानी भर जाने के कारण राहगीरों को निकलने में खासी दिक्कत हुई। लोगों को रेलवे लाइन से होकर निकलने को विवश होना पड़ा। कमोवेश यही हाल चंद्रवार गेट रेलवे पुलिया के नीचे रहा। शांतिनगर क्षेत्र के साथ ककरुऊ कोठी क्षेत्र के साथ नगला पचिया में सड़क से नीची गलियों में भी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें