फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी तेज तो कभी रिमझम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
जसराना में बरसात के कारण खेत में पड़ी भीगी फसल - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद में सोमवार तड़के मौसम बदल गया। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश ने किसानों को परेशानी में डाल दिया। बारिश के कारण गेहूं की कटाई का कार्य भी प्रभावित हो गया। इस बरसात से भूसा भी खराब होने का खतरा है। किसानों का कहना है कि बरसात होने से भूसे का रंग बदल जाएगा। मौसम को देख कर किसानों की नींद गायब है। किसानों का कहना है कि वैसे तो फसल अब तक कट जाती लेकिन लॉकडाउन के कारण लेबर संकट के कारण फसल देर से कट सकी।
विज्ञापन

जसराना में भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह टाइगर ने कहा कि बेमौसम बरसात से खेतों में काफी नुकसान हुआ है। पहले भी ओलावृष्टि एवं अति बरसात के कारण नुकसान हो चुका है। शासन एवं प्रशासन को नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें