सुहागनगर सैक्टर दो में अतिक्रमण हटवाती नगर निगम की टीम
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगर निगम की टीम द्वारा सोमवार को सुहागनगर सेक्टर दो स्थित पैगोरिया कंप्यूटर वाली गली में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर रखे पॉट आदि को नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन में लाद कर ले गई।
वहीं क्षेत्र में गदंगी मिलने पर निगम की टीम ने आसपास गदंगी न करने की अपील करते हुए कहा यदि गदंगी की गई तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक सुदेश यादव समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।