फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बारिश और तेज हवा से बाजरे की फसल बिछी, किसानों की बढ़ी चिंता

Sun, 27 Sep 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 टूंडला के गांव रसूलाबाद में बारिश व हवाओं से गिरी पकी खड़ी बाजरा की फसलसंवाद - फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बारिश व हवाओं से गिरी पकी खड़ी बाजरा की फसल संवाद
विज्ञापन
टूंडला। शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है और किसानों की नींद उड़ा दी है। इस खराब मौसम के कारण खेतों में पककर तैयार खड़ी बाजरे की फसल जमीन पर बिछ गई है।
विज्ञापन

लाइनपार इलाके के गांवों नगला केशों, रसूलाबाद, नगला राजपति और बजहेरा के किसान कल्याण सिंह, दिनेश चंद्र, अरविंद कुमार व कंचन पाल सिंह ने बताया कि वे फसल की कटाई करते, उससे पहले ही बारिश और तेज हवा के थपेड़ों ने फसल को गिरा दिया।
लतुर्रा के पुष्पेंद्र उपाध्याय, रसूलाबाद के इंद्रपाल सिंह व छिकाऊ के नीरज दीक्षित ने चिंता जताई कि जमीन पर गिरी फसल के सिट्टों (बालियों) में कंडो रोग लगने, नमी से दाने अंकुरित होने और कीड़े पड़ने का खतरा बढ़ गया है, जिससे पैदावार और अनाज की गुणवत्ता दोनों पर बुरा असर पड़ेगा। मौसम के इस मिजाज से बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें